Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक, $1900 के पार Ethereum, BitCoin में भी शानदार तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 का सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। सबसे अच्छी तेजी तो एथेरियम में है। वीकली भी क्रिप्टोकरेंसीज की स्थिति अच्छी है और टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो रेड जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है

अपडेटेड May 29, 2023 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.63 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज शानदार रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। आज सबसे अच्छी तेजी एथेरियम में दिख रही है। वीकली भी क्रिप्टोकरेंसीज की स्थिति अच्छी है और टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो रेड जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 2.85 फीसदी की तेजी के साथ 27,930.74 डॉलर (23.08 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 3 फीसदी से अधिक उछलकर 1900 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.32 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.16 लाख करोड़ डॉलर (95.84 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

इनकम टैक्स की दरों में होनी चाहिए भारी कटौती, दिग्गज अर्थशास्त्री ने इस कारण बताया जरूरी


वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज वीकली ग्रीन जोन में हैं। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगान (Polygon) मजबूत हुआ है। यह 8 फीसदी से ऊपर चढ़ा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 4 फीसदी से अधिक उछला है तो एथेरियम करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3402 करोड़ डॉलर (2.81 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 56.51% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.63 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,930.74 डॉलर 2.85%
एथेरियम (Ethereum) 1,904.38 डॉलर 3.21%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 314.17 डॉलर 2.12%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4791 डॉलर 1.34%
कार्डानो (Cardano) 0.3794 डॉलर 1.92%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07333 डॉलर 1.21%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9304 डॉलर 0.57%
सोलाना (Solana) 20.75 डॉलर 1.51%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।