Crypto Price: फिर $27000 के पार BitCoin, Ethereum में भी अच्छी तेजी, क्रिप्टो मार्केट में रौनक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज चहल-पहल दिख रही है। टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। हालांकि वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं। आज की बात करें तो बिटक्वॉइन (BitCoin) दो फीसदी से अधिक उछलकर 27 हजार डॉलर के पार पहुंच गया। एथेरियम (Ethereum) भी डेढ़ फीसदी से अधिक उछला है। चेक करें टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड May 15, 2023 पर 3:26 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.46% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज चहल-पहल दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक उछलकर 27 हजार डॉलर के पार पहुंच गया और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 2.15 फीसदी के उछाल के साथ 27,410.69 डॉलर (22.57 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी डेढ़ फीसदी से अधिक उछलकर 1800 डॉलर के पार है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.65 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.14 लाख करोड़ डॉलर (93.87 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो कार्डानो (Cardano) और सोलाना (Solana) ग्रीन जोन में है। कार्डानो सात दिनों में डेढ़ फीसदी से अधिक और सोलाना आधा फीसदी मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon), करीब 7 फीसदी कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में डेढ़ फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम भी एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।


Upcoming IPOs: एक हफ्ते में खुल रहे ये तीन आईपीओ,  65% के पार पहुंच चुकी है GMP

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2851 करोड़ डॉलर (2.35 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 33.51% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.19% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.46% हिस्सेदारी है।

Adani Group के इन दो शेयरों को झटका, अब हो सकती है तगड़ी निकासी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,410.69 डॉलर 2.15%
एथेरियम (Ethereum) 1,829.09 डॉलर 1.51%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 315.35 डॉलर 0.99%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4283 डॉलर 0.50%
कार्डानो (Cardano) 0.3732 डॉलर 1.61%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07298 डॉलर 1.27%
सोलाना (Solana) 21.39 डॉलर 1.66%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8738 डॉलर 2.33%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।