Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव, BitCoin को मिला इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी उतार-चढ़ाव है। आधे से अधिक मार्केट में दबदबे वाली क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो 24 घंटे में यह 34100 डॉलर से 35200 डॉलर के बीच घूम रहा है यानी कि इसने 35 हजार का लेवल पार कर दिया है। हालांकि अभी भी यह 68,789.63 डॉलर के रिकॉर्ड गाई से करीब 50 फीसदी डाउनसाइड है। पिछले कुछ दिनों से इसमें शानदार तेजी दिख रही थी

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 5:20 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.42 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 52.81% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी उतार-चढ़ाव है। आधे से अधिक मार्केट में दबदबे वाली क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो 24 घंटे में यह 34100 डॉलर से 35200 डॉलर के बीच घूम रहा है यानी कि इसने 35 हजार का लेवल पार कर दिया है। हालांकि अभी भी यह 68,789.63 डॉलर के रिकॉर्ड गाई से करीब 50 फीसदी डाउनसाइड है। पिछले कुछ दिनों से इसमें शानदार तेजी दिख रही थी और जेपीमॉर्गन के मुताबिक स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ को मंजूरी मिलने की संभावनाओं को देखते हुए इंस्टीट्यूशनल ने इसकी जमकर खरीदारी की थी। इसके चलते बिटक्वॉइन उड़ने लगा। हालांकि कई दिनों की तेजी के बाद आज इसमें तेज उतार-चढ़ाव दिख रहा है और यह ग्रीन जोन से रेड जोन में घूम रहा है।

एक बिटकॉइन अभी 0.13 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 34,183.48 डॉलर (28.45 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 2 फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.92% की तेजी आई है और यह 1.27 लाख करोड़ डॉलर (105.72 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Stock Market Closing Bell: 901 प्वाइंट्स टूट गया Sensex, भगदड़ में डूबे निवेशकों के ₹3 लाख करोड़


BitCoin ETF का क्या है मामला

बिटक्वॉइन के भाव को बिटक्वॉइन ईटीएफ के लिए मंजूरी मिलने की संभावनाओं के चलते अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। ब्लैकरॉक के स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ के टिकर रजिस्ट्रेशन ने बिटक्वॉइन की चमक बढ़ाई है। अमेरिकी बाजार नियामक यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से मंजूरी हासिल करने के लिए यह आखिरी कदम है यानी कि डिपॉजिटरी ट्रस्ट एंड क्लियरिंग कॉरपोरेशन (DTCC) में लिस्ट होने के बाद कोई बाजार नियामक की मंजूरी के लिए कोई पहल बाकी नहीं रह जाती है। क्रिप्टो मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि इसके चलते इसे तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो-टेथर और यूएसडी क्वाइन ही रेड जोन में हैं और ये दोनों ही लगभग फ्लैट ही हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 33 फीसदी चढ़ा है। इसके बाद एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन करीब 24 फीसदी, बिटक्वॉइन और कार्डानो करीब 20-20 फीसदी, एथेरियम करीब 18 फीसदी, XRP करीब 16 फीसदी, बीएनबी 7 फीसदी और ट्रॉन करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ है।

शुरुआती एक घंटे में ही डूबे 5.58 लाख करोड़ रुपये, इस लेवल तक गिर सकता है Nifty

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5295 करोड़ डॉलर (4.41 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 14.70% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.42 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 52.81% है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
 बिटक्वॉइन (BitCoin) 34,183.48 डॉलर (-) 0.13%
एथेरियम (Ethereum) 1,825.23 डॉलर 2.16%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 225.22 डॉलर 0.14%
एक्सआरपी (XRP) 0.5605 डॉलर 1.35%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
सोलाना (Solana) 32.15 डॉलर 1.59%
कार्डानो (Cardano) 0.2908 डॉलर 3.70%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07249 डॉलर 10.14%
ट्रॉन (Tron) 0.09321 डॉलर (-) 0.02%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।