Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin आया 23000 डॉलर के नीचे, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं लेकिन ये भी फ्लैट भाव पर ही हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह चार फीसदी से अधिक टूटकर 23 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया है।

अपडेटेड Mar 03, 2023 पर 4:02 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.28 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.06 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं लेकिन ये भी फ्लैट भाव पर ही हैं। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह चार फीसदी से अधिक टूटकर 23 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया है। एक बिटकॉइन अभी 4.39 फीसदी की गिरावट के साथ 22,378.24 डॉलर (18.34 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 4 फीसदी से अधिक टूटकर 1600 डॉलर के नीचे फिसल गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.77 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.03 लाख करोड़ डॉलर (84.44 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ एक यूएसडी कॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में हैं। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुआ है। यह 12 फीसदी से अधिक टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन करीब 6 फीसदी फिसला है तो एथेरियम में भी 4 फीसदी से अधिक गिरावट है।


GQG को शेयरों की बिक्री Adani Group का मास्टर स्ट्रोक, चेक करें कितना अहम साबित हुआ यह सौदा

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 22,378.24 डॉलर (-) 4.39%
एथेरियम (Ethereum) 1,567.89 डॉलर (-) 4.51%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 290.91 डॉलर (-) 2.49%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.3662 डॉलर (-) 3.13%
कार्डानो (Cardano) 0.338 डॉलर (-) 4.22%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.17 डॉलर (-) 3.14%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07585 डॉलर (-) 5.92%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर 0.02%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5561 करोड़ डॉलर (4.56 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 24.92% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.28 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.06 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।