Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट ने निवेशकों को खुश होने का मौका दिया। स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के बीच क्रिप्टो मार्केट एक बार फिर एक ट्रिलियन क्लब में शुमार हो गया। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ टेथर (Tether) ही रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 9 फीसदी से अधिक चढ़कर एक बार फिर 22 हजार डॉलर के पार चला गया है। एक बिटकॉइन अभी 8.89 फीसदी की तेजी के साथ 22,365.45 डॉलर (18.40 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
