Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में गिरावट, BitCoin में 2% का उछाल, चेक करें बाकी करेंसीज का हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी चहल-पहल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ कार्डानो (Cardano) ही रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) करीब दो फीसदी उछलकर 23500 के पार ट्रेड हो रहा है। एक बिटकॉइन अभी 1.92 फीसदी की तेजी के साथ 23,749.82 डॉलर (19.60 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 4:10 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.13 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.40 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी चहल-पहल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ कार्डानो (Cardano) ही रेड जोन में है। वहीं सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) करीब दो फीसदी उछलकर 23500 के पार ट्रेड हो रहा है। एक बिटकॉइन अभी 1.92 फीसदी की तेजी के साथ 23,749.82 डॉलर (19.60 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.74 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.08 लाख करोड़ डॉलर (89.11 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) ग्रीन जोन में है। सात दिनों में यह 0.60 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं एक हफ्ते में सबसे अधिक 7 फीसदी से अधिक गिरावट पॉलीगॉन (Polygon) में रही। वहीं बिटकॉइन एक हफ्ते में डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।


Ola के सीईओ ने की Zomato के डिलीवरी बाय की जमकर तारीफ, इस कारण कहा एंटरप्राइजिंग शख्स

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 23,749.82 डॉलर 1.92%
एथेरियम (Ethereum) 1,652.72 डॉलर 1.86%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 303.92 डॉलर 0.56%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.3813 डॉलर 1.57%
कार्डानो (Cardano) 0.361 डॉलर (-) 1.19%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.25 डॉलर 2.74%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08199 डॉलर 0.87%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.00 डॉलर 0.00%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4873 करोड़ डॉलर (4.02 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 6.36% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.13 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.40 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।