Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में लौटी तेजी, BitCoin में 5% से अधिक उछाल, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो बीएनबी (BNB) ग्रीन जोन में है। एक हफ्ते में यह तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुआ है। यह 8 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं डोजेक्वॉइन (Dogecoin)एक हफ्ते में 7 फीसदी से अधिक फिसला है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 1 फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम करीब 4 फीसदी कमजोर हुआ है

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 4:12 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.54 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.56 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बेहतर माहौल दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह पांच फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 5.56 फीसदी के उछाल के साथ 28,837.55 डॉलर (23.58 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 4 फीसदी से अधिक उछलकर 1900 डॉलर के करीब पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.43 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.20 लाख करोड़ डॉलर (98.11 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो बीएनबी (BNB) ग्रीन जोन में है। एक हफ्ते में यह तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुआ है। यह 8 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं डोजेक्वॉइन (Dogecoin)एक हफ्ते में 7 फीसदी से अधिक फिसला है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में 1 फीसदी से अधिक टूटा है तो एथेरियम करीब 4 फीसदी कमजोर हुआ है।


गुजरात की सात लिस्टेड PSU में आग, बंपर खरीदारी से अपर सर्किट पर पहुंच शेयर, चेक करें लेटेस्ट भाव

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4228 करोड़ डॉलर (3.46 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.32% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.54 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.56 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 28,837.55 डॉलर 5.56%
एथेरियम (Ethereum) 1,895.43 डॉलर 4.40%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 338.93 डॉलर 2.81%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4724 डॉलर 3.25%
कार्डानो (Cardano) 0.4034 डॉलर 6.56%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.08099 डॉलर 3.29%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.01 डॉलर 5.27%
सोलाना (Solana) 22.31 डॉलर 6.80%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।