Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बेहतर माहौल दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह पांच फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 5.56 फीसदी के उछाल के साथ 28,837.55 डॉलर (23.58 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 4 फीसदी से अधिक उछलकर 1900 डॉलर के करीब पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.43 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.20 लाख करोड़ डॉलर (98.11 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
