Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो आज ग्रीन, BitCoin की मार्केट में बढ़ा दबदबा

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो आज ग्रीन जोन में हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की मार्केट में हिस्सेदारी भी थोड़ी मजबूत हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आज फीकी हुई है

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 5:02 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.26% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.28% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- बिटक्वॉइन (BitCoin) और बीएनबी (BNB) आज ग्रीन जोन में हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की मार्केट में हिस्सेदारी भी थोड़ी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 29,382.17 डॉलर (24.16 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आज फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.22% की गिरावट आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (97.05 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली स्थिति ठीक दिख रही है और सिर्फ तीन क्रिप्टो- टेथर, यूएसडी क्वॉइन और ट्रॉन ही रेड जोन में हैं। इसमें से टेथर और यूएसडी क्वॉइन तो लगभग फ्लैट ही हैं और ट्रॉन में करीब 4 फीसदी की गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन करीब 6 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान सोलाना 3 फीसदी चढ़ा है तो कार्डानो और बीएनबी करीब 2-2 फीसदी मजबूत हुए हैं। एक हफ्ते में एक्सआरपी और एथेरियम करीब एक फीसदी मजबूत हुए हैं तो बिटक्वॉइन आधे फीसदी से भी कम।


Vedanta Share Price: शेयरों में गिरावट खरीदारी का मौका? मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2860 करोड़ डॉलर (2.35 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 59.18% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.26% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.28% हिस्सेदारी है।

तमिलनाडु में iPhone के बगल मोबाइल पार्ट्स का प्लांट्स बनाएगी Foxconn, इतनी नौकरियां होंगी तैयार

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,382.17 डॉलर 0.34%
एथेरियम (Ethereum) 1,868.10 डॉलर (-) 0.37%
टेथर (Tether) 0.9996 डॉलर (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) 243.48 डॉलर 0.49%
एक्सआरपी (XRP) 0.7041 डॉलर (-) 2.49%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9998 डॉलर (-) 0.03%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07919 डॉलर (-) 1.04%
कार्डानो (Cardano) 0.313 डॉलर (-) 0.64%
सोलाना (Solana) 24.51 डॉलर (-) 1.84%
ट्रॉन (Tron) 0.07815 डॉलर (-) 4.64%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।