Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) में ही अच्छी तेजी है और यह तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह टूटकर 22 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.65 फीसदी की गिरावट के साथ 21,655.37 डॉलर (17.75 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.44 फीसदी की गिरावट आई है और यह 99.31 हजार करोड़ डॉलर (81.41 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो- एक्सआरपी (XRP) और बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इसमें बाईनेंस यूएसडी फ्लैट भाव पर ही है और एक्सआरपी में तीन फीसदी से अधिक उछाल है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुआ है। यह 14 फीसदी से अधिक टूटा है। एक हफ्ते में कार्डानो और डॉजकॉइन दोनों ही 11-11 फीसदी कमजोर हुए हैं। वहीं टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन में सात फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और एथेरियम भी करीब 7 फीसदी फिसला है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4414 करोड़ डॉलर (3.62 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 5.47% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.12 फीसदी हिस्सेदारी है।