SeQuent Scientific Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सीक्वेंट साइंटिफिक (SeQuent Scientific) ने एक डील को रद्द करने का एलान किया है। इस सौदे को रद्द करना का इतना बड़ा असर पड़ा कि शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे में 19 फीसदी से अधिक उछलकर 74.38 रुपये पर पहुंच गए। सीक्वेंट ने टिनेटा फार्मा (Tineta Pharma) की पूरी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सौदा किया था लेकिन अब कंपनी ने इस सौदे से हटने का एलान किया है। फिलहाल मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा नरम होकर 17.97 फीसदी मजबूत होकर 73.59 रुपये के भाव पर है।
SeQuent ने पिछले साल नवंबर में किया था सौदा
फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सीक्वेंट साइंटिफिक ने पिछले साल नवंबर में टिनेटा फार्मा की 100 फीसदी हिस्सेदारी इसके प्रमोटर्स से खरीदने के लिए शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया था। हालांकि इस सौदे पर बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब कंपनी ने बुधवार 8 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि अब वह टिनेटा फार्मा को नहीं खरीदेगी।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
सीक्वेंट के शेयर 16 जुलाई 2021 को 303.45 रुपये की ऊंचाई पर था। हालांकि उसके बाद से अब तक यह अपनी 75 फीसदी से अधिक वैल्यू खो चुका है। सेंट्रम ब्रोकिंग के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (डेरिवेटिव और टेक्निकल रिसर्च) नीलेश जैन का कहना है कि इसके शेयरों में तेजी गिरावट के चलते यह ओवरसोल्ड जोन में चला गया है। उन्होंने इसके शेयरों के कमजोर रुझान के चलते लॉन्ग टर्म के लिए इसमें बेट लगाने से अभी सावधान किया है लेकिन जिन्होंने पहले ही इसमें लॉन्ग पोजिशन होल्ड कर लिया है, उन्हें 56 रुपये का स्टॉप लॉस लगा लेना चाहिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।