Gokaldas Exports Share Price: इस बड़ी डील से भाव धड़ाम, 4% से अधिक फिसले शेयर

Gokaldas Exports Share Price: एक बड़ी डील के चलते कपड़ों को बनाकर उनका निर्यात करने वाली दिग्गज कंपनी Gokaldas Exports के शेयर आज इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक टूट गए। गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.15 फीसदी टूटकर 390.10 रुपये के भाव तक आ गए। इसके शेयरों में यह गिरावट 62.8 लाख शेयरों की ब्लॉक डील के चलते हुई है। जितने शेयरों का यह लेन-देन हुआ है, वह कंपनी की 10.3 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 10:55 AM
Story continues below Advertisement
Gokaldas Exports कपड़े बनाने और इसका निर्यात करने वाली दिग्गज कंपनी है। इसका कारोबार दुनिया के 50 से अधिक देशों में फैला हुआ है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Gokaldas Exports Share Price: कपड़ों को बनाकर उनका निर्यात करने वाली दिग्गज कंपनी Gokaldas Exports के शेयर एक बड़ी डील के चलते आज इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक टूट गए। गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.15 फीसदी टूटकर 390.10 रुपये के भाव तक आ गए। इसके शेयरों में यह गिरावट 62.8 लाख शेयरों की ब्लॉक डील के चलते हुई है। जितने शेयरों का यह लेन-देन हुआ है, वह कंपनी की 10.3 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। हालांकि इसके शेयरों की खरीदारी किसने की और किसने बेचा है, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन कुछ दिनों पहले जानकारी आई थी कि क्लीयर वेल्थ कंसल्टेंसी सर्विसेज एलएलपी (Clear Wealth Consultancy Services LLP) कंपनी में अपनी हिस्सेदारी योजना बना रही है।

    Adani Group Stocks: लगातार सातवें दिन ये शेयर अपर सर्किट पर, बाकी स्टॉक्स की ये है स्थिति

    Clear Wealth इस भाव पर बेच रही थी शेयर


    सीएनबीसी टीवी-18 को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक क्लीयर वेल्थ कंसल्टेंसी सर्विसेज एलएलपी अपनी 10.3 फीसदी हिस्सेदारी 250 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर रही है। इस ब्लॉक डील के लिए ब्रोकर जेएम फाइनेंशियल और फ्लोर प्राइस 390 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया गया था।

    यह फ्लोर प्राइस 8 मार्च के क्लोजिंग प्राइस 407 रुपये से 4.3 फीसदी डिस्काउंट पर है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर 2022 में भी इसने 15 लाख शेयर बेचे थे और इसे अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने खरीदा था। दिसंबर 2022 तिमाही के आखिरी में क्लीयर हेल्थ कंसल्टेंसी सर्विसेज एलएलपी के पास गोकुलदास एक्सपोर्ट्स में 20.56 फीसदी प्रमोटर हिस्सेदारी थी।

    Adani Group पर आरोपों से फिर मॉरीशस पर खड़े हुए सवाल, इमेज सुधारने की कोशिशों के बीच उभरा नया मामला

    Gokaldas Exports के बारे में डिटेल्स

    गोकलदास एक्सपोर्ट्स कपड़े बनाने और इसका निर्यात करने वाली दिग्गज कंपनी है। इसका कारोबार दुनिया के 50 से अधिक देशों में फैला हुआ है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 34.8 फीसदी उछलकर 40.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन भी दिसंबर 2022 तिमाही में 8 फीसदी से उछलकर दिसंबर 2022 तिमाही में 12 फीसदी पर पहुंच गई।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।