Crypto Price: BitCoin आया 28 हजार डॉलर के नीचे, अमेरिकी फेड के फैसले से इस कारण बना क्रिप्टो मार्केट पर दबाव

Crypto Price: अमेरिकी फेड के फैसले के चलते क्रिप्टो मार्केट की तेजी पर लगाम लग गई। बिटकॉइन (BitCoin) 28 हजार डॉलर के नीचे फिसल चुका है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में भी दो ही करेंसीज में अच्छी तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 27,692.93 डॉलर (22.78 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.10 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: अमेरिकी फेड के फैसले के चलते क्रिप्टो मार्केट की तेजी पर लगाम लग गई। बिटकॉइन (BitCoin) 28 हजार डॉलर के नीचे फिसल चुका है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में भी दो ही करेंसीज में अच्छी तेजी है। अमेरिकी फेड ने नीतिगत दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया और यह भी संकेत दिया कि इस साल के अंत तक एक बार और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि फेडरल रिजर्व ने यह भी संकेत दिया कि दरों की बढ़ोतरी जल्द ही खत्म हो सकती है जिसमें बैंकिंग सिस्टम को सपोर्ट मिलेगा। इस वजह से क्रिप्टो मार्केट पर दबाव बढ़ा।

सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 27,692.93 डॉलर (22.78 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी डेढ़ फीसदी से अधिक फिसलकर 1800 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.37 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.16 लाख करोड़ डॉलर (95.42 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

US Fed Rate Hike: अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 0.25% बढ़ाई ब्याज दर, आगे एक और बढ़ोतरी का दिया संकेत

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन क्रिप्टो- टेथर, यूएसडी कॉइन और पॉलीगान रेड जोन में हैं। हालांकि पॉलीगान को छोड़ बाकी दोनों लगभग फ्लैट हैं। पॉलीगान एक हफ्ते में 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक करीब 21 फीसदी की तेजी एक्सआरपी (XRP) में रही। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन करीब 12 फीसदी और एथेरियम 6 फीसदी से अधिक चढ़ा है।

डूब रहे बैंक, चढ़ रहा BitCoin, एक्सपर्ट ने उछाल की बताई यह वजह, अब इस लेवल तक पहुंच सकता है बिटकॉइन

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 27,692.93 डॉलर (-) 1.51%
एथेरियम (Ethereum) 1,758.43 डॉलर (-) 1.61%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.04%
बीएनबी (BNB) 326.29 डॉलर (-) 1.90%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9991 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4411 डॉलर (-) 1.57%
कार्डानो (Cardano) 0.3739 डॉलर 1.34%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07778 डॉलर 3.51%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.13 डॉलर (-) 0.94%
सोलाना (Solana) 21.73 डॉलर (-) 2.25%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6713 करोड़ डॉलर (5.52 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 7.06% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.10 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।