Crypto Price: BitCoin में गिरावट लेकिन बढ़ा मार्केट शेयर, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में है लेकिन उनके भी भाव लगभग फ्लैट हैं। बाकी क्रिप्टो में दबाव दिख रहा है

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 4:04 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.51 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (7 दिसंबर) अफरा-तफरी का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में है लेकिन उनके भी भाव लगभग फ्लैट हैं। बाकी क्रिप्टो में दबाव दिख रहा है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 17 हजार डॉलर के नीचे है। अभी अभी यह 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 16,836.49 डॉलर (13.88 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.49 फीसदी की गिरावट आई है और यह 84.02 हजार करोड़ डॉलर (69.29 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stock: 17 हजार से कम के निवेश पर बना दिया करोड़पति, अब भी तगड़े मुनाफे का बन रहा चांस

Polygon में वीकली अच्छी तेजी


वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में अधिकतर कमजोर रहे और पॉलीगान में ही सिर्फ अच्छी तेजी रही। दो और क्रिप्टो एक हफ्ते में ग्रोन जोन में रहे लेकिन तेजी मामूली रही। सबसे अधिक तेजी पॉलीगॉन (Polygon) में रही और यह एक हफ्ते में करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप की दो बड़ी क्रिप्टो में गिरावट रही। बिटकॉइन एक हफ्ते में करीब 0.25 फीसदी कमजोर हुआ है तो दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम (Ethereum) के भाव करीब तीन फीसदी टूटे हैं।

किसके दम पर स्टॉक मार्केट में उठा-पटक? Zerodha के मालिक ने खोल दी पोल 

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 16,836.49 डॉलर (-) 0.94%
एथेरियम (Ethereum) 1,230.64 डॉलर (-) 2.21%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 284.17 डॉलर (-) 1.47%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.03%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 0.9997 डॉलर (-) 0.04%
एक्सआरपी (XRP) 0.3796 डॉलर (-) 0.95%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.09624 डॉलर (-) 4.52%
कार्डानो (Cardano) 0.3107 डॉलर (-) 1.96%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8875 डॉलर (-) 2.30%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4007 करोड़ डॉलर (3.30 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.12% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 38.51 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।