Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ इस क्रिप्टो में तेजी, BitCoin में भारी गिरावट, चेक करें बाकी करेंसीज का हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत दबाव दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) ग्रीन जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं दूसरी तरफ हफ्ते भर में सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक दिन में डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 3:54 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.96 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बहुत दबाव दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) ग्रीन जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं दूसरी तरफ हफ्ते भर में सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक दिन में डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 23,435.54 डॉलर (19.18 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.16 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.08 लाख करोड़ डॉलर (88.41 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Layoff News: छंटनी पर Amazon के खर्च हुए 5264 करोड़ रुपये, दिसंबर में ही अलग कर दिया गया था पैसा


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में

क्रिप्टो मार्केट में आज दबाव दिख रहा है लेकिन साप्ताहिक स्तर पर स्थिति बेहतर दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ एक टेथर (Tether) रेड जोन में हैं। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) उछला है। यह 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है तो एथेरियम में भी 4 फीसदी से अधिक उछाल है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 23,435.54 डॉलर (-)1.68%
एथेरियम (Ethereum) 1,642.58 डॉलर (-)1.79%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-)0.01%
बीएनबी (BNB) 325.01 डॉलर (-)1.56%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-)0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4124 डॉलर (-)0.55%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.3999 डॉलर (-)1.01%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.09188 डॉलर (-)2.39%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.18 डॉलर (-)3.94%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6068 करोड़ डॉलर (4.97 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.94% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.96 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।