Crypto Price: BitCoin में डेढ़ फीसदी का उछाल, एथेरियम में भी तेजी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह मजबूत हुआ है और इसकी मार्केट में हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 1.43 फीसदी के उछाल के साथ 26,781.58 डॉलर (21.99 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज मजबूत हुआ है

अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 5:14 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.30% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.45% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह मजबूत हुआ है और इसकी मार्केट में हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 1.43 फीसदी के उछाल के साथ 26,781.58 डॉलर (21.99 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.80% की तेजी आई है और यह 1.07 लाख करोड़ डॉलर (87.84 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली तीन क्रिप्टो में अच्छी तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान दिख रहा है। तीन क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। बिटक्वॉइन एक हफ्ते में ढाई फीसदी और बीएनबी (BNB) करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुए हैं। वहीं एक और क्रिप्टो डोजेक्वॉइन (Dogecoin) में है लेकिन यह भी फ्लैट भाव पर है। एक हफ्ते में सबसे अधिक कमजोर एक्सआरपी (XRP) हुआ है और यह 13 फीसदी से अधिक फिसला है।


इसके बाद सबसे अधिक कार्डानो (Cardano) में करीब 9 फीसदी की गिरावट रही। सात दिनों में ट्रॉन (Tron) करीब 5 फीसदी और एथेरियम 1 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) रेड जोन में हैं लेकिन लगभग फ्लैट हैं।

China News: 10 महीने में पहली बार चीन में कर्ज सस्ता, इतनी मिली राहत

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,781.58 डॉलर 1.43%
एथेरियम (Ethereum) 1,727.87 डॉलर 0.32%
टेथर (Tether) 0.9997 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 240.73 डॉलर (-) 0.62%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4825 डॉलर (-) 1.37%
कार्डानो (Cardano) 0.2593 डॉलर (-) 0.16%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06192 डॉलर 0.08%
सोलाना (Solana) 15.84 डॉलर 2.15%
ट्रॉन (Tron) 0.06871 डॉलर (-) 1.62%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में उछाल आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4393 करोड़ डॉलर (3.61 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 43.93% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.30% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.45% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।