Crypto Price: BitCoin फिर $26000 के पार, टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो आज लाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) रेड जोन में हैं लेकिन इनमें भी गिरावट एक फीसदी से कम है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत होकर एक बार फिर 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी बढ़ी है

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 4:08 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.13 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.72 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) रेड जोन में हैं लेकिन इनमें भी गिरावट एक फीसदी से कम है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत होकर एक बार फिर 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 1.77 फीसदी के उछाल के साथ 26,029.62 डॉलर (21.46 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.74 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.06 लाख करोड़ डॉलर (87.38 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

TVS Motor Share Price: ब्रोकरेज ने दो कारणों से बढ़ाया टारगेट प्राइस, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच शेयर


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में है। हालांकि ये भी लगभग फ्लैट हैं। सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना (Solana) कमजोर हुआ है। यह करीब 28 फीसदी कमजोर हुआ है। इस दौरान कार्डानो (Cardano) 24 फीसदी और बीएनबी 22 फीसदी टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब 3 फीसदी टूटा है तो एथेरियम 6 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।

एक साल के हाई पर Zomato, तीन वजहों से आज 3% उछले शेयर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,029.62 डॉलर 1.77%
एथेरियम (Ethereum) 1,751.22 डॉलर 0.23%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 234.41 डॉलर (-) 0.69%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.5194 डॉलर 2.79%
कार्डानो (Cardano) 0.2839 डॉलर 7.92%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06142 डॉलर (-) 0.51%
ट्रॉन (Tron) 0.07029 डॉलर 1.63%
सोलाना (Solana) 15.51 डॉलर 1.04%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2906 करोड़ डॉलर (2.40 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.05% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.13 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.72 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।