Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो आज रेड जोन में, BitCoin में 2% से अधिक उछाल, चेक करें टॉप-10 करेंसीज के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 47 फीसदी के पार पहुंच गई है। एक बिटकॉइन अभी 2.32 फीसदी के उछाल के साथ 29,266.81 डॉलर (23.93 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड May 04, 2023 पर 5:07 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.13 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अच्छा माहौल दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin), रेड जोन में हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 47 फीसदी के पार पहुंच गई है। एक बिटकॉइन अभी 2.32 फीसदी के उछाल के साथ 29,266.81  डॉलर (23.93 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब ढाई फीसदी उछलकर 1900 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.88 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.20 लाख करोड़ डॉलर (98.11 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Chemical Stocks: केमिकल शेयर में लगाने हैं पैसे? इस कारण ब्रोकरेज ने Tata Chemicals को बताया टॉप बेट


वीकली तीन क्रिप्टो में गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन क्रिप्टो बीएनबी (BNB), कार्डानो (Cardano) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) रेड जोन में हैं। एक हफ्ते में बीएनबी एक फीसदी से अधिक, कार्डानो तीन फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन आधा फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं सात दिनों में सिर्फ एथेरियम (Ethereum) और सोलाना (Solana) में अच्छी तेजी है। एथेरियम एक फीसदी से अधिक और सोलाना करीब तीन फीसदी चढ़ा है। बिटक्वॉइन एक हफ्ते में आधे फीसदी से भी कम उछला है।

Zomato Share Price: एक महीने में 27% चढ़ गया जोमैटो, मुनाफा बुक करें या अभी और बढ़ेगा मुनाफा?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,266.81 डॉलर 2.32%
एथेरियम (Ethereum) 1,913.31 डॉलर 2.53%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 326.78 डॉलर 1.03%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4618 डॉलर 0.96%
कार्डानो (Cardano) 0.3943 डॉलर 2.55%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07937 डॉलर 1.44%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.0 डॉलर 0.88%
सोलाना (Solana) 22.37 डॉलर 3.15%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4345 करोड़ डॉलर (3.55 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 26.63% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 47.13 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।