Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, सिर्फ एक करेंसी में तेज गिरावट, BitCoin में 1% का उछाल

Crypto Price: वीकली मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो बिटक्वॉइन और सोलाना में अच्छी तेजी है। बिटक्वॉइन सात दिनों में 4 फीसदी से अधिक और सोलाना करीब डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दो और क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) और कार्डानो (Cardano) भी ग्रीन जोन में हैं लेकिन वीकली इनमें आधा फीसदी से भी कम तेजी रही है

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 3:15 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.99 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट है। बीएनबी (BNB) ढाई फीसदी से अधिक कमजोर है। वहीं दो और क्रिप्टो रेड जोन में तो हैं लेकिन इनके भाव लगभग फ्लैट ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी चढ़कर 47 फीसदी के ठीक कगार पर पहुंच गई है। एक बिटकॉइन अभी 1.12 फीसदी के उछाल के साथ 29,267.97 डॉलर (23.94 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक उछलकर 1900 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.75 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.20 लाख करोड़ डॉलर (98.19 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Tata Technologies IPO: इस भाव पर खुल सकता है आईपीओ, ग्रे मार्केट में शेयरों की जबरदस्त डिमांड


वीकली मिला-जुला रुझान

वीकली मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो बिटक्वॉइन और सोलाना में अच्छी तेजी है। बिटक्वॉइन सात दिनों में 4 फीसदी से अधिक और सोलाना करीब डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दो और क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) और कार्डानो (Cardano) भी ग्रीन जोन में हैं लेकिन वीकली इनमें आधा फीसदी से भी कम तेजी रही है। दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन (Dogecoin) और पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुए हैं। दोनों में ही 4 फीसदी से अधिक कमजोरी आई है। एथेरियम की बात करें तो एक हफ्ते में यह आधे फीसदी से थोड़ा अधिक कमजोर हुआ है।

Zomato Share Price: कितने रुपये तक जाएगा जोमैटो का शेयर, एक महीने में 20% चढ़ा है भाव

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,267.97 डॉलर 1.12%
एथेरियम (Ethereum) 1,909.18 डॉलर 1.43%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 321.44 डॉलर (-) 2.82%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4726 डॉलर 3.21%
कार्डानो (Cardano) 0.4068 डॉलर 0.19%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0802 डॉलर 0.69%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.00 डॉलर 1.51%
सोलाना (Solana) 22.50 डॉलर 4.32%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4602 करोड़ डॉलर (3.77 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 35.46% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.99 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।