Crypto Price: BitCoin कमजोर, Ethereum में 1% की गिरावट, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार जो क्रिप्टो आज ग्रीन जोन में हैं, उनमें किसी में भी एक फीसदी से ऊपर की तेजी नहीं है। वहीं वीकली बात करें करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। हालांकि इसमें भी तेजी मामूली ही है और भाव लगभग फ्लैट हैं

अपडेटेड May 11, 2023 पर 4:07 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.92 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार जो क्रिप्टो आज ग्रीन जोन में हैं, उनमें किसी में भी एक फीसदी से ऊपर की तेजी नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें एक फीसदी से कम गिरावट है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 27,444.21 डॉलर (22.53 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में आज एक फीसदी से अधिक गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.53 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.13 लाख करोड़ डॉलर (92.77 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली बात करें करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो- टेथर (Tether) ग्रीन जोन में है। हालांकि इसमें भी तेजी मामूली ही है और भाव लगभग फ्लैट हैं। वहीं सात दिनों में पॉलीगॉन (Polygon) सबसे अधिक करीब 14 फीसदी कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में करीब 6 फीसदी टूटा है तो एथेरियम भी 4 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।


₹81 करोड़ के फर्जीवाड़े में फंसा Ashneer Grover और उनका परिवार, आठ धाराओं में एफआईआर दर्ज, ये है पूरा मामला

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4670 करोड़ डॉलर (3.83 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 52.50% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.92 फीसदी हिस्सेदारी है।

Multibagger Stocks: इस होटल कंपनी ने तीन साल में चार गुना बढ़ा दिया पैसा, अब मुनाफे के लिए कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,444.21 डॉलर (-) 0.61%
एथेरियम (Ethereum) 1,821.61 डॉलर (-) 1.13%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 312.10 डॉलर 0.19%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4242 डॉलर (-) 0.51%
कार्डानो (Cardano) 0.3617 डॉलर 0.89%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07201 डॉलर (-) 1.19%
सोलाना (Solana) 20.59 डॉलर (-) 0.29%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8595 डॉलर (-) 1.01%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।