Crypto Price: BitCoin में सुस्ती, Ethereum बना रॉकेट, 10% उछलकर $2000 के पार

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार सबसे शानदार रुझान एथेरियम (Ethereum) में दिख रहा है। करीब 10 फीसदी उछलकर यह 2000 डॉलर के पार पहुंच गया है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो इसमें मामूली बढ़त तो है लेकिन मार्केट में हिस्सेदारी तेजी से घटकर 52 फीसदी के नीचे आ गई है

अपडेटेड Nov 10, 2023 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.91 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.27% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में शुमार सबसे शानदार रुझान एथेरियम (Ethereum) में दिख रहा है। करीब 10 फीसदी उछलकर यह 2000 डॉलर के पार पहुंच गया है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो इसमें मामूली बढ़त तो है लेकिन मार्केट में हिस्सेदारी तेजी से घटकर 52 फीसदी के नीचे आ गई है। एक बिटकॉइन अभी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 36,855.27 डॉलर (30.71 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.37% की तेजी आई है और यह 1.41 लाख करोड़ डॉलर (117.49 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली 26% तक की तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली शानदार रुझान है और सभी ग्रीन जोन में हैं। सात दिन में सबसे अधिक सोलाना करीब 26 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान कार्डानो करीब 18 फीसदी, एथेरियम 17 फीसदी से अधिक, ट्रॉन और बीएनबी 11-11 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। वहीं एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन करीब 11 फीसदी, XRP करीब 9 फीसदी और बिटक्वॉइन 9 फीसदी से अधिक उछले हैं। इस दौरान टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रहे।


Ashish Kacholia लगातार बेच रहे यह शेयर, सितंबर तिमाही में इन कंपनियों में भी कम की हिस्सेदारी

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9558 करोड़ डॉलर (7.96 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 65.59% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.91 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.27% है।

Multibagger Stocks: ₹46000 बन गए एक करोड़, इस पंप कंपनी में अब भी तगड़ा मुनाफा खींचने का दम

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 36,855.27 डॉलर 0.28%
एथेरियम (Ethereum) 2,097.11 डॉलर 9.88%
टेथर (Tether) 1.00 डॉलर (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) 252.70 डॉलर 1.44%
एक्सआरपी (XRP) 0.6577 डॉलर (-) 5.13%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
सोलाना (Solana) 48.92 डॉलर 5.14%
कार्डानो (Cardano) 0.3759 डॉलर 1.02%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0743 डॉलर (-)1.52%
ट्रॉन (Tron) 0.1106 डॉलर 10.67%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।