Crypto Price: $29000 के नीचे आया BitCoin, Ethereum में भी डेढ़ फीसदी से अधिक गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट है और यह 29 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी से अधिक फीकी हुई है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 4:56 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.01% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट है और यह 29 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 28,578.25 डॉलर (23.74 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक डेढ़ फीसदी से अधिक फीकी हुई है।

पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.51% की गिरावट आई है और यह 1.13 लाख करोड़ डॉलर (93.87 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

5 रुपये में एक किलो टमाटर, जानिए कब तक मिलेगी राहत


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं है और सिर्फ एक क्रिप्टो यूएसडी क्वॉइन ही ग्रीन जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन टूटा है और यह 10 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इसके बाद कार्डानो में 7 फीसदी से अधिक और एक्सआरपी करीब 7 फीसदी टूटे हैं तो सोलाना और बीएनबी करीब 5-5 फीसदी फिसले हैं। इस दौरान बिटक्वॉइन और एथेरियम 3-3 फीसदी से अधिक टूटे हैं। एक हफ्ते में ट्रॉन ढाई फीसदी से अधिक फिसला है जबकि टेथर लगभग फ्लैट भाव पर हैं।

वर्षों बाद गेहूं की हो सकती है डिप्लोमेटिक खरीदारी, रुस दे सकता है इतना डिस्काउंट

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 28,578.25 डॉलर (-) 1.91%
एथेरियम (Ethereum) 1,792.25 डॉलर (-) 1.63%
टेथर (Tether) 0.9988 डॉलर (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) 230.79 डॉलर (-) 1.29%
एक्सआरपी (XRP) 0.5852 डॉलर (-) 2.18%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर (-) 0.03%
कार्डानो (Cardano) 0.276 डॉलर (-) 0.42%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06771 डॉलर (-) 3.37%
सोलाना (Solana) 23.18 डॉलर (-) 0.62%
ट्रॉन (Tron) 0.07489 डॉलर (-) 1.75%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3557 करोड़ डॉलर (2.95 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 9.44% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.01% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।