Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) में ही अच्छी तेजी है। एक्सआरपी करीब चार फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.04 फीसदी की गिरावट के साथ 26,854.67 डॉलर (22.19 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.33% की गिरावट आई है और यह 1.12 लाख करोड़ डॉलर (92.56 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर (Tether) रेड जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक एक्सआरपी (XRP) मजबूत हुआ है। एक्सआरपी सात दिनों में करीब 8 फीसदी मजबूत हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटक्वाइन एक हफ्ते में डेढ़ फीसदी से अधिक उछला है तो एथेरियम दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3095 करोड़ डॉलर (2.56 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 5.08% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.33 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.28 फीसदी हिस्सेदारी है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय