Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) में ही अच्छी तेजी है। एक्सआरपी करीब चार फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह दो फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.04 फीसदी की गिरावट के साथ 26,854.67 डॉलर (22.19 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.33% की गिरावट आई है और यह 1.12 लाख करोड़ डॉलर (92.56 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
