Crypto Price: BitCoin फ्लैट भाव पर लेकिन मार्केट में बढ़ा दबदबा, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) और सोलाना (Solana) ही रेड जोन में है लेकिन इनमें भी एक फीसदी से कम ही गिरावट है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 4:13 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.43 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.20 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) और सोलाना (Solana) ही रेड जोन में है लेकिन इनमें भी एक फीसदी से कम ही गिरावट है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह लगभग फ्लैट है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.08 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 28,172.20 डॉलर (23.28 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.15 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (97.50 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली तीन क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन- टेथर, यूएसडी कॉइन और पॉलीगान रेड जोन में हैं। हालांकि पॉलीगान को छोड़ बाकी दोनों में एक फीसदी से कम गिरावट है। पॉलीगान एक हफ्ते में 5 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक करीब 22 फीसदी की तेजी एक्सआरपी (XRP) में रही। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन 14 फीसदी और एथेरियम 6 फीसदी से अधिक चढ़ा है।


डूब रहे बैंक, चढ़ रहा BitCoin, एक्सपर्ट ने उछाल की बताई यह वजह, अब इस लेवल तक पहुंच सकता है बिटकॉइन

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 28,172.20 डॉलर 0.05%
एथेरियम (Ethereum) 1,795.31 डॉलर 1.65%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 331.28 डॉलर (-) 0.95%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.999 डॉलर 0.09%
एक्सआरपी (XRP) 0.4542 डॉलर 16.61%
कार्डानो (Cardano) 0.3723 डॉलर 9.38%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07551 डॉलर 4.49%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.14 डॉलर 1.80%
सोलाना (Solana) 22.39 डॉलर (-) 0.24%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6202 करोड़ डॉलर (5.12 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 7.79% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.43 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.20 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।