Crypto Price: इस साल पहली बार $26000 के पार BitCoin, मार्केट में बढ़ा दबदबा, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज जबरदस्त चहल-पहल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन जोन में है। वहीं सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) तो इस साल पहली बार 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया और मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ गया है। एक बिटकॉइन अभी 6.11 फीसदी की तेजी के साथ 26,506.61 डॉलर (21.89 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Mar 17, 2023 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.81 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.22 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज जबरदस्त चहल-पहल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन जोन में है। वहीं सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) तो इस साल पहली बार 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया और मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ गया है। एक बिटकॉइन अभी 6.11 फीसदी की तेजी के साथ 26,506.61 डॉलर (21.89 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब 4 फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 5.17 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.14 लाख करोड़ डॉलर (94.15 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

सात दिनों में सबसे तेज चढ़ा BitCoin

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सभी क्रिप्टो में शानदार तेजी रही। सबसे अधिक तेजी बिटकॉइन में रही। एक हफ्ते में यह 34 फीसदी से अधिक मजूबत हुआ है। वहीं एथेरियम (Ethereum) और बीएनबी (BNB) 25-25 फीसदी से अधिक उछले हैं। पॉलीगान (Polygon) एक हफ्ते में करीब 27 फीसदी ऊपर चढ़ा है।


Pharma Stocks: इस फार्मा स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, तगड़े मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटजी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 26,506.61 डॉलर 6.11%
एथेरियम (Ethereum) 1,733.63 डॉलर 4.11%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 334.84 डॉलर 5.47%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.3727 डॉलर 2.28%
कार्डानो (Cardano) 0.3384 डॉलर 3.32%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.21 डॉलर 5.62%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07534 डॉलर 6.38%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर 0.20%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6997 करोड़ डॉलर (5.78 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 15.20% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.81 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.22 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।