Crypto Price: स्टॉक्स की लगातार पांचवे दिन बिकवाली के बीच क्रिप्टो मार्केट आज फिर मजबूत हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सभी ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.15 फीसदी की तेजी के साथ 24,828.61 डॉलर (20.50 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब दो फीसदी उछलकर 1700 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.36 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.10 लाख करोड़ डॉलर (90.82 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन क्रिप्टो में गिरावट रही लेकिन सिर्फ एक ही क्रिप्टो में तेज गिरावट रही। डॉजकॉइन (Dogecoin) एक हफ्ते में करीब 2 फीसदी कमजोर हुआ है। दो और क्रिप्टो- यूएसडी कॉइन (USD Coin) और बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) वीकली रेड जोन में हैं लेकिन लगभग फ्लैट भाव पर। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में बिटकॉइन सबसे अधिक करीब 13 फीसदी मजबूत हुआ है। एथेरियम भी एक हफ्ते में 9 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9890 करोड़ डॉलर (8.17 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 11.40% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 43.73 फीसदी हिस्सेदारी है।