Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ बीएनबी (BNB) में अच्छी तेजी है और बाकी क्रिप्टो में जो ग्रीन जोन में हैं, उनमें एक फीसदी से कम उछाल है। बीएनबी 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 44 फीसदी के पार पहुंच गई है। एक बिटकॉइन अभी 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 24,856.07 डॉलर (20.58 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) करीब 2 फीसदी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.86 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.08 लाख करोड़ डॉलर (89.40 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली मिला-जुला रुझान क्रिप्टो में
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान रहा। सात दिनों में यूएसडी कॉइन (USD Coin) सबसे अधिक करीब 8 फीसदी टूटा है। वहीं एक हफ्ते में सबसे अधिक बिटकॉइन मजबूत हुआ है। यह करीब 15 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं सात दिनों में एथेरियम 8 फीसदी से अधिक उछला है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8251 करोड़ डॉलर (6.83 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 16.91% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.69 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 44.38 फीसदी हिस्सेदारी है।