Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ बीएनबी (BNB) में अच्छी तेजी है और बाकी क्रिप्टो में जो ग्रीन जोन में हैं, उनमें एक फीसदी से कम उछाल है। बीएनबी 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 44 फीसदी के पार पहुंच गई है। एक बिटकॉइन अभी 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 24,856.07 डॉलर (20.58 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
