Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टोकरेंसी ग्रीन जोन में, BitCoin में तेजी, मार्केट में बढ़ी हिस्सेदारी

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से आज टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो क्रिप्टोकरेंसीज ही ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इनमें भी तेजी एक फीसदी से कम ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में गिरावट आई है

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 4:06 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.37 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.93 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो क्रिप्टोकरेंसीज ही ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इनमें भी तेजी एक फीसदी से कम ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधा फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 28,997.88 डॉलर (23.73 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.43 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.19 लाख करोड़ डॉलर (97.39 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- बिटक्वाइन (BitCoin) और बीएनबी (BNB)ग्रीन जोन में हैं। इसमें से बिटक्वाइन एक हफ्ते में आधे फीसदी से अधिक और बीएनबी डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन (Dogecoin) कमजोर हुआ है। यह 13 फीसदी से अधिक फिसला है। एथेरियम एक हफ्ते में तीन फीसदी से अधिक टूटा है।


Adani Group का ग्रीन प्लान, हिंडनबर्ग के झटके के बाद पहली बार इतना बड़ा फंड जुटाने की योजना, बैंकों से बातचीत शुरू

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7002 करोड़ डॉलर (5.73 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 65.05% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.37 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.93 फीसदी हिस्सेदारी है।

Apple Store in Delhi: एपल के साकेत स्टोर ने बंद कर दिया Imagine का शटर, ये है पूरा मामला

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वाइन (BitCoin) 28,997.88 डॉलर 0.65%
एथेरियम (Ethereum) 1,886.77 डॉलर (-) 0.45%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 330.76 डॉलर (-) 2.26%
यूएसडी क्वाइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4587 डॉलर (-) 2.85%
कार्डानो (Cardano) 0.4072 डॉलर 0.89%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07967 डॉलर (-) 2.18%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9912 डॉलर (-) 2.15%
सोलाना (Solana) 21.67 डॉलर (-) 2.89%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।