Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में, BitCoin में तेजी लेकिन अभी भी 28 हजार डॉलर के नीचे भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं और इनमें भी करीब आधे फीसदी की ही तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन अभी भी यह 28 हजार डॉलर के नीचे ही है। एक बिटकॉइन अभी 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 27,927.37 डॉलर (23 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 3:39 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.33 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.47 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं और इनमें भी करीब आधे फीसदी की ही तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में तेजी है लेकिन अभी भी यह 28 हजार डॉलर के नीचे ही है। एक बिटकॉइन अभी 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 27,927.37 डॉलर (23 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी आधे फीसदी से अधिक उछाल है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.16 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.16 लाख करोड़ डॉलर (95.53 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो- एक्सआरपी (XRP) और कार्डानो (Cardano) ग्रीन जोन में हैं। इसमें एक्सआरपी एक हफ्ते में 21 फीसदी से अधिक और कार्डानो करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुआ है। यह 6 फीसदी से अधिक टूटा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन और एथेरियम करीब एक फीसदी कमजोर हुए हैं।


Multibagger Stock: टायर कंपनी ने बना दिया करोड़पति, अब भी तेजी के ट्रैक पर है शेयर, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
 बिटकॉइन (BitCoin) 27,927.37 डॉलर 0.89%
एथेरियम (Ethereum) 1,763.08 डॉलर (-) 0.66%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.05%
बीएनबी (BNB) 328.08 डॉलर 0.56%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9995 डॉलर (-) 0.03%
एक्सआरपी (XRP) 0.465 डॉलर 0.69%
कार्डानो (Cardano) 0.3511 डॉलर (-) 2.11%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.08 डॉलर (-) 1.74%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07353 डॉलर (-) 1.56%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 0.9995 डॉलर (-) 0.01%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3256 करोड़ डॉलर (2.68 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 2.26% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.33 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.47 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।