Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, 24 हजार डॉलर के नीचे आया BitCoin, चेक करें टॉप-10 के बाकी करेंसीज का हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का दबाव है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो के सिर्फ तीन क्रिप्टो में मामूली उतार-चढ़ाव है। बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह फिसलकर 24 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 3.74 फीसदी की गिरावट के साथ 23,712.05 डॉलर (19.64 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 17, 2023 पर 4:47 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, 24 हजार डॉलर के नीचे आया BitCoin, चेक करें टॉप-10 के बाकी करेंसीज का हाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.52 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.18 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो के सिर्फ तीन क्रिप्टो में मामूली उतार-चढ़ाव है। बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह फिसलकर 24 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 3.74 फीसदी की गिरावट के साथ 23,712.05 डॉलर (19.64 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब डेढ़ फीसदी फिसला है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.47 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.09 लाख करोड़ डॉलर (90.31 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो- टेथर (Tether) और बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) रेड जोन में हैं। हालांकि इन दोनों के भाव लगभग फ्लैट ही है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) मजबूत हुआ है। यह 12 फीसदी से अधिक उछला है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन करीब 9 फीसदी और एथेरियम 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें