Crypto Price: BitCoin में कमजोरी लेकिन बढ़ी मार्केट में हिस्सेदारी, टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो का ये है हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ पॉलीगॉन (Polygon) में ही तेज हलचल है लेकिन यह भी दो फीसदी से अधिक टूटा है। बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में गिरावट है लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है

अपडेटेड Feb 28, 2023 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.27 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ पॉलीगॉन (Polygon) में ही तेज हलचल है लेकिन यह भी दो फीसदी से अधिक टूटा है। बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसके भाव में गिरावट है लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 23,314.86 डॉलर (19.27 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.67 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.06 लाख करोड़ डॉलर (87.60 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक यूएसडी कॉइन (USD Coin) ग्रीन जोन में हैं। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर ही है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) टूटा है। यह 15 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। टॉप के दो क्रिप्टो में बिटकॉइन एक हफ्ते में करीब 6 फीसदी और एथेरियम 3 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।


Multibagger Stock: इस आईटी सर्विस कंपनी ने 60 हजार को बना दिया एक करोड़, अब भी बंपर कमाई का दिख रहा मौका

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 23,314.86 डॉलर (-) 0.32%
एथेरियम (Ethereum) 1,623.27 डॉलर (-) 0.83%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 302.05 डॉलर (-) 0.83%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.375 डॉलर 0.48%
कार्डानो (Cardano) 0.3613 डॉलर (-) 0.28%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08123 डॉलर 0.25%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.22 डॉलर (-) 2.24%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4585 करोड़ डॉलर (3.79 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 25.74% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.27 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।