Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में अधिकतर करेंसीज रेड जोन में हैं। कार्डानो (Cardano) और डॉजकॉइन (Dogecoin) तो 6 फीसदी से अधिक टूट गया है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक टूटकर 22 हजार डॉलर के नीचे फिसल गया है। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 3.73 फीसदी की गिरावट के साथ 21,856.35 डॉलर (18.05 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 5 फीसदी से अधिक टूटकर 1600 डॉलर के नीचे फिसल गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.25% की कमजोरी आई है और यह 1.02 लाख करोड़ डॉलर (84.24 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली सिर्फ Polygon में अच्छी तेजी
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ पॉलीगॉन (Polygon) में अच्छी तेजी है। सात दिनों में यह 8 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं टॉप-10 का एक और क्रिप्टो टेथर (Tether) ग्रीन जोन में है लेकिन यह लगभग फ्लैट भाव पर है। बाकी क्रिप्टो रेड जोन में है।
सबसे अधिक गिरावट डॉजकॉइन (Dogecoin) में रही और सात दिनों में यह करीब 11 फीसदी कमजोर हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो बिटकॉइन 6 फीसदी से अधिक और एथेरियम 5 फीसदी से अधिक टूटा है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7468 करोड़ डॉलर (6.17 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.78% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.15 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.40 फीसदी हिस्सेदारी है।