Crypto Price: BitCoin में गिरावट लेकिन बढ़ी मार्केट में हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) कमजोर हुआ है लेकिन अभी भी यह 28 हजार डॉलर के पार है। वहीं इसकी क्रिप्टो मार्केट में भी स्थिति मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,083.50 डॉलर (23.21 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 4:34 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.26 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.57 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) कमजोर हुआ है लेकिन अभी भी यह 28 हजार डॉलर के पार है। वहीं इसकी क्रिप्टो मार्केट में भी स्थिति मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,083.50 डॉलर (23.21 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.12 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (96.68 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान है। हालांकि जिसमें गिरावट है, उनमें पॉलीगॉन (Polygon) को छोड़ बाकी में एक फीसदी से कम गिरावट है। सात दिनों में पॉलीगॉन 3 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में बिटकॉइन सबसे अधिक करीब 14 फीसदी चढ़ा है और सोलाना करीब 11 फीसदी मजबूत हुआ है। एथेरियम एक हफ्ते में चार फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।


TCS छोड़ रहे एमडी-सीईओ से Tata Group ने शुरू की बातचीत, ये है ग्रुप की योजना

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 28,083.50 डॉलर (-) 0.64%
एथेरियम (Ethereum) 1,762.70 डॉलर (-) 1.20%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.13%
बीएनबी (BNB) 335.09 डॉलर (-) 1.02%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.998 डॉलर (-) 0.15%
एक्सआरपी (XRP) 0.3889 डॉलर 1.87%
कार्डानो (Cardano) 0.34 डॉलर (-) 1.25%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.12 डॉलर (-) 2.51%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.07217 डॉलर (-) 2.42%
सोलाना (Solana) 22.41 डॉलर (-) 3.32%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6751 करोड़ डॉलर (5.58 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.47% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.26 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.57 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।