Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली का दबाव, टॉप-10 के सिर्फ एक करेंसी में अच्छी तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन में अच्छी तेजी है। हालांकि इनमें से दो में तो एक फीसदी से भी कम उछाल है। सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन कमजोर तो हुआ है लेकिन इसके भाव अभी भी 28 हजार डॉलर के ऊपर हैं। हालांकि मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,348.53 डॉलर (23.35 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 03, 2023 पर 3:17 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली का दबाव, टॉप-10 के सिर्फ एक करेंसी में अच्छी तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.43 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज गिरावट का रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। हालांकि इनमें से दो में तो एक फीसदी से भी कम उछाल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह कमजोर तो हुआ है लेकिन इसके भाव अभी भी 28 हजार डॉलर के ऊपर हैं। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 28,348.53 डॉलर (23.35 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.31 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (97.18 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ बीएनबी और सोलाना में गिरावट का रुझान है। बीएनबी चार फीसदी से अधिक तो सोलाना करीब आधा फीसदी टूटा है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक कार्डानो (Cardano) मजबूत हुआ है। यह 13 फीसदी से अधिक उछला है। वहीं एक्सआरपी (XRP) भी करीब 11 फीसदी ऊपर चढ़ा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में बिटकॉइन में डेढ़ फीसदी और एथेरियम करीब तीन फीसदी की तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें