Credit Cards

Cryptocurrencies Prices Today: बिटकॉइन में जारी है गिरावट लेकिन Polkadot, Avalanche, Tether में रही तेजी

बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट जारी है और अब ये एक रेन्ज में काराबार कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट के साथ 21190 डॉलर पर कारोबार क रही है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक फीसदी की गिरावट आई।

Cryptocurrencies Prices Today: बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट जारी है और अब ये एक रेन्ज में काराबार कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन एक फीसदी की गिरावट के साथ 21190 डॉलर पर कारोबार क रही है। हालांकि, Polkadot, Avalanche, Tether मे तेजी नजर आई।

बिटकॉइन जारी है गिरावट

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर बिटकॉइन 20000 से 21000 डॉलर के लेवल को ब्रेक करके आगे निकलता है तो इसमें तेजी आ सकती है। ईथर में भी फिलहाल गिरावट है लेकिन ये जल्द 1,700 डॉलर के लेवल को पार कर सकता है। बीते सात दिनों में बिटकॉइन कीमतों में 12 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बीते हफ्ते में एक समय बिटकॉइन की कीमत 25000 डॉलर के लेवल को पार कर गई थी लेकिन अभी इसमें बिकवाली का दौर नजर आ रहा है।


ईथर भी लुढ़का

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक फीसदी की गिरावट आई। ईथर 1,613 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बीते हफ्ते को क्रिप्टो बाजार में ईथर ने 2,000 डॉलर के लेवल को पार किया था लेकिन उसके बाद से इसमें करेक्शन आ रहा है। ब्लॉकचेन के सॉफ्टवेयर अपग्रेड जिसे मर्ज का नाम दिया गया है, वह अगले महीने 15 सितंबर को पूरा हो जाएगा।

शीबा इनु और dogecoin में दिखी तेजी

शीबा इनु में सुधार दिखा और ये 0.000013 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin में मामूली तेजी देखने को मिली और 2 फीसदी चढ़कर ये 0.06 डॉलर पर नजर आया।

ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल

BNB, Chainlink, Apecoin, XRP, Uniswap, Tron, Litecoin, Stellar, Binance USD, Polygon, Solana में बीते 24 घंटों में गिरावट देखने को मिली। Polkadot, Avalanche, Tether में तेजी आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटे में फ्लैट रहा। मार्केट कैप 1.07 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।

ओपनिंग बेल के पहले जानें, निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।