Get App

फर्जी ट्रस्ट्स के जरिए सीएसआर फंड की लाउंड्रिंग में कंपनियों के शामिल होने का संदेह, इनकम टैक्स ने ट्रस्ट्स पर मारे छापे

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली ऐसे 11-12 फर्जी ट्रस्ट्स पर छापे मारे थे। संदेह है कि इन ट्रस्ट्स का इस्तेमाल कंपनियों ने सीएसआर फंड की लाउंड्रिंग के लिए किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस मामले में दूसरे शहरों में भी छापे मारने वाला है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 3:05 PM
फर्जी ट्रस्ट्स के जरिए सीएसआर फंड की लाउंड्रिंग में कंपनियों के शामिल होने का संदेह, इनकम टैक्स ने ट्रस्ट्स पर मारे छापे
कंपनियों के लिए पिछले तीन साल में हुए औसत प्रॉफिट का 2 फीसदी सीएसआर पर खर्च करना जरूरी है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सीएसआर से जुड़े संदिग्ध मनी लाउंड्रिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सीएसआर का पैसा वापस पाने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया। कई कंपनियों ने पहले कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड को फर्जी ट्रस्ट्स में ट्रांसफर किए। फिर यह पैसा कैश के रूप में या लेयर्ड ट्रांजक्शंस के जरिए कंपनियों के पास वापस आ गया। कंपनियों के लिए अपने प्रॉफिट का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों पर खर्च करना जरूरी है। इसे सीएसआर कहा जाता है।

फर्जी ट्रस्ट्स से वापस मिले पैसे को कंपनियां बुक्स में शामिल नहीं करतीं

सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि फर्जी ट्रस्ट्स से वापस मिला पैसे का रिकॉर्ड कंपनियों के बुक्स में दर्ज नहीं किया जाता है। इस तरह कंपनियां इस पैसे पर टैक्स चुकाने से बच जाती हैं। कुछ मामलों में तो कंपनियों ने इस पर डिडक्शंस तक क्लेम किए हैं। इससे सरकारी राजस्व को दो तरह से नुकसान हुआ है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 11-12 ट्रस्ट्स पर मारे थे छापे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें