देश का चालू खाते का घाटा (Current Account Deficit) मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह देश की GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) का 2.8 फीसद है। चालू खाते का घाटा (CAD) के बढ़ने के पीछे मुख्य वजह देश के व्यापार घाटे में बढ़ोतरी रही।
