कंपनियों को रिकॉर्ड मुनाफा होने के बावजूद, कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस मसले ने पॉलिसीमेकर्स और अर्थशास्त्रियों का ध्यान खींचा है। देश के चीफ इकोनॉमिक एडवायजर (CEA) वी अनंत नागेश्वरन ने कारोबारों से लॉन्ग टर्म इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए सैलरी बढ़ाने की अपील की है। कंपनी का मुनाफा जिस रफ्तार से बढ़ता है, उस रफ्तार से सैलरी क्यों नहीं बढ़ती, इस पर एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य नीलकंठ मिश्रा ने रोशनी डाली है।
