Get App

DGCA ने स्पाइसजेट पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना, पायलटों की ट्रेनिंग में खराब सिम्युलेटर के इस्तेमाल का आरोप

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सोमवार को प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। स्पाइसजेट पर पायलटों के ट्रेनिंग में खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल करने का आरोप है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2022 पर 8:07 PM
DGCA ने स्पाइसजेट पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना, पायलटों की ट्रेनिंग में खराब सिम्युलेटर के इस्तेमाल का आरोप
SpiceJet पर पायलटों के ट्रेनिंग में खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल करने का आरोप है

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सोमवार को प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। स्पाइसजेट पर पायलटों के ट्रेनिंग में खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल करने का आरोप है।

एविएशन सेक्टर के रेगुसेटर DGCA ने कहा कि स्पाइसजेट की तरफ से खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल कर दी गई ट्रेनिंग से उड़ानों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। DGCA ने इस मामले में अप्रैल में स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। स्पाइसजेट को यह नोटिस ग्रेटर नोएडा स्थित CAE सिम्युलेसन ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड (CSPTL) के फैकल्टी फैसिलिटी में 90 पायलटों को ट्रेनिंग देने के मामले में मिली है।

DGCA के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, "एयरलाइन का जवाब संतोषजनक नहीं था। इसलिए DGCA ने पायलटों को ट्रेनिंग देने में खराब सिम्युलेटर का इस्तेमाल करने के लिए स्पाइसजेट पर 10 लाख जुर्माना लगाने का फैसला किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें