Get App

SpiceJet का बकाया हो जाएगा खत्म, दो स्टेप का है पूरा प्लान

वित्तीय दबावों से जूझ रही घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) को कोरोना महामारी के दौरान तगड़ा झटका लगा। बकाए के चलते इसके 13 बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट उड़ान भर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अब कंपनी ने पट्टा देने वालों को निवेशक बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब हुआ कि कर्ज चुकता करने की बजाय कंपनी ने पट्टेदारों को इक्विटी हिस्सेदारी देने की योजना तैयारी की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 4:25 PM
SpiceJet का बकाया हो जाएगा खत्म, दो स्टेप का है पूरा प्लान
सितंबर 2022 तिमाही के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक SpiceJet पर कुल 7 हजार करोड़ रुपये की शॉर्ट टर्म और लांग टर्म देनदारी है। हालांकि इनमें से सभी बकाया नहीं है।

वित्तीय दबावों से जूझ रही घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) को कोरोना महामारी के दौरान तगड़ा झटका लगा। बकाए के चलते इसके 13 बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट उड़ान भर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अब कंपनी ने पट्टा देने वालों को निवेशक बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब हुआ कि कर्ज चुकता करने की बजाय कंपनी ने पट्टेदारों को इक्विटी हिस्सेदारी देने की योजना तैयारी की है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरक्राफ्ट लीजिंग कंपनियों के 2500 करोड़ रुपये के बकाए को दो स्टेप में पूरा करने की योजना है।

ये है SpiceJet का पूरा प्लान

कंपनी ने करीब चार साल पहले वर्ष 2018 में कार्गो डिविजन के तौर पर सब्सिडियरी स्पाइसएक्सप्रेस (SpiceXpress) का गठन किया था। योजना के पहले चरण के तहत स्पाइसजेट पहले अपने कार्गो अंडरटेकिंग को स्पाइसएक्सप्रेस को ट्रांसफर करेगी। इसके बाद यह स्पाइसजेट को कंसल्सरली कंवर्टिबल डिबेंचर्स (CCDs) जारी करेगी। योजना के दूसरे स्टेप के तहत स्पाइसजेट पट्टेदारों को लीज पेमेंट्स के बदले में सीसीडी लेने का विकल्प देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें