Dulux की मालिक और डच कंपनी अक्जोनोबेल एनवी (AkzoNobel NV) भारत में अपने डेकोरेटिव पेंट कारोबार के लिए विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है। अनुमान है कि कंपनी हिस्सेदारी बिक्री या पार्टनरशिप का रास्ता अपना सकती है। एनालिस्ट्स के साथ पोस्ट अर्निंग्स कॉल में अक्जोनोबेल एनवी ने विशेष रूप से आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स का हवाला दिया।
