भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म में से एक EaseMyTrip ने भारत में फ्रैंचाइजी मॉडल के तहत ऑफलाइन रिटेल स्टोर स्थापित करने का ऐलान किया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि EaseMyTrip फ्रेंचाइजी के जरिए ग्राहकों को इन-स्टोर रिटेल एक्सपीरियंस मिलेगा। EaseMyTrip फ्रैंचाइजी के ज़रिए कंपनी अपने ऑफलाइन ग्राहकों पर फोकस करना चाहती है जिससे कंपनी के पहुंच में विस्तार होगा। इसके तहत पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में फ्लाइट बुकिंग, ग्रुप फेयर, होटल, छुट्टियां, IRCTC (रेल बुकिंग), कैब, बसें, क्रूज, चार्टर्स और वीजा शामिल होंगे।
