Get App

एयर इंडिया की बिक्री से प्राइवेटाइजेशन को मिलेगा बढ़ावा: Economic Survey

Economic Survey 2021-22: एयर इंडिया पिछले 20 सालों का पहला निजीकरण है और इससे अन्य कंपनियों के निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 6:23 PM
एयर इंडिया की बिक्री से प्राइवेटाइजेशन को मिलेगा बढ़ावा: Economic Survey
सरकार 35 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी के रणनीतिक बिक्री को सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है

Economic Survey 2022: सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) के निजी हाथों में बिक्री से देश में निजीकरण (Privatisation) के अभियान को बढ़ावा मिलेगा। संसद में सोमवार को पेश किए गए आर्थिक सर्वे (Economic Survey) 2021-22 में यह बात कही गई।

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट में साथ ही सभी क्षेत्रों में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस इंटरप्राइजेज में पब्लिक सेक्टर की भूमिका को फिर से परिभाषित करने का सुझाव भी दिया गया है। बता दें सरकार ने इस महीने की शुरुआत में सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया का स्वामित्व अधिकार टाटा समूह को 18,000 करोड़ रुपये में सौंपे दिए।

इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया, "एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन का यह कदम न केवल विनिवेश से हासिल होने वाली आय के मामले में बल्कि निजीकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष रूप से अहम है।" यह पिछले 20 वर्षों के दौरान देश में निजीकरण का यह पहला समझौता है। इससे देश में पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की विनिवेश प्रक्रिया में तेजी आएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें