प्रवर्तन निदेशालय (ED) की निर्णायक अथॉरिटी ने एक नॉन-बैकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) पर 2,146 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कथित तौर पर कुछ चीनी कंपनियों के साथ मिलकर लोन ऐप चलाने के आरोप में लगाया है। जिस कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है, उसका नाम पीसी फाइनेंशियल सर्विसेज (PCFS) है। PC फाइनेंशियल सर्विसेज पर FEMA नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी पर चीन और नॉर्वे की संस्थाओं से जुड़े होने के आरोप शामिल हैं। यह पहली बार है जब किसी भारतीय NBFC पर लोन ऐप चलाने के आरोप में इतनी बड़ी राशि का जुर्माना लगाया गया है।
