एलॉन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला (Tesla) ने नई दिल्ली में शोरूम के लिए जगह की तलाश फिर से शुरू कर दी है। यह बात सोर्सेज के हवाले से रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। यह पहला संकेत है कि कंपनी इस साल की शुरुआत में अपनी निवेश योजनाओं को टालने के बाद भारतीय बाजार में एंट्री करने पर फिर से सोच रही है। मस्क ने अप्रैल में कहा था कि वह भारत आने वाले हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस दौरान वह संभावित रूप से भारत में 2-3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा करने वाले थे।
