Get App

Essar Group गुजरात में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट में करेगा निवेश, 4 साल में 30000 करोड़ रुपये लगाने की योजना

Essar Group कुछ इन्फ्रॉस्ट्रक्चर एसेट्स को बेचने के बाद 2022 में कर्ज मुक्त हो गया था। उसने अब रिन्यूएबल एनर्जी प्लेटफॉर्म बनाने के साथ ही कोयले से बिजली पैदा करने की अपनी क्षमता बढ़ाने का फैसला भी किया है। रुइया ने कहा, "अगले 3-5 वर्षों में लगभग 10,000 मेगावाट तक बढ़ने का विचार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2024 पर 4:40 PM
Essar Group गुजरात में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट में करेगा निवेश, 4 साल में 30000 करोड़ रुपये लगाने की योजना
एस्सार ग्रुप गुजरात के जामनगर में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने के लिए अगले चार साल में 30000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है।

एस्सार ग्रुप गुजरात के जामनगर में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने के लिए अगले चार साल में 30000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। मेटल से लेकर इन्फ्रॉस्ट्रक्चर तक कई क्षेत्रों में काम करने वाला यह ग्रुप अपनी ग्रोथ के लिए क्लीन एनर्जी को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में देख रहा है। ग्रुप के निवेश पोर्टफोलियो का मैनेज करने वाली एस्सार कैपिटल के डायरेक्टर प्रशांत रुइया ने कहा कि ग्रुप ब्रिटेन में अपनी ऑयल रिफाइनरी में कार्बन उत्सर्जन कम करने, सऊदी अरब में LNG और इलेक्ट्रिक इकोसिस्टम बनाने पर विचार कर रहा है।

Essar Group की माइनिंग बिजनेस में एंट्री की योजना

ग्रुप मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी, सोलर पैनल और विंड-टर्बाइन मैग्नेट में उपयोग किए जाने वाले अहम मिनरल के माइनिंग बिजनेस में एंट्री करने पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि एस्सार फ्यूचर एनर्जी ने अगले चार सालों में जामनगर में एक गीगावाट हाइड्रोजन क्षमता के साथ ही 10 लाख टन प्रति वर्ष की संबद्ध ग्रीन मॉलेक्यूल्स कैपिसिटी विकसित करने की योजना बनाई है।

रुइया ने कहा, "हम जामनगर में ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट में लगभग 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं।" एस्सार अपनी सहयोगी कंपनी एस्सार रिन्यूएबल्स के जरिये 4.5 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग पानी के अणुओं को विभाजित करने के लिए करेगा, जिससे हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें