Get App

13 करोड़ रुपये प्रति किलो चाय बेचने वाली 'लंदन टी एक्सचेंज' अब भारत में खोलेगी अपने स्टोर्स

पिघले सोने से सजी चाय को बेचने के लिए मशहूर लंदन दी एक्सचेंज (London Tea Exchange) अब भारत में अपने स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2022 पर 4:18 PM
13 करोड़ रुपये प्रति किलो चाय बेचने वाली 'लंदन टी एक्सचेंज' अब भारत में खोलेगी अपने स्टोर्स
लंदन टी एक्सचेंज (LTE) की शुरुआत इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने 1552 में की थी

पिघले सोने से सजी चाय को बेचने के लिए मशहूर लंदन दी एक्सचेंज (London Tea Exchange) अब भारत में अपने स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रहा है। London Tea Exchange (LTE) के एग्जिक्यूटिव्स ने मनीकंट्रोल को बताया कि ये स्टोर्स पूरे देश में खोले जाएंगे। कंपनी सबसे पहले नई दिल्ली और बेंगलुरु में स्टोर्स खोलेगी और उसके बाद मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में इन्हें खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे चाय बाजार है और उनका अत्याधुनिक टी स्टोर्स यहां के लोगों को चाय से जुड़ा एक नया और अनोखा अनुभव देगा। लंदन टी एक्सचेंज (LTE) की गिनती दुनिया के सबसे आलीशान टी स्टोर्स में होती है। LTE इंडिया के डायरेक्टर शाहिद रहमान ने बताया, "हम पहले तीन सालों में भारत में 200 से अधिक स्टोर्स खोलने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पहले साल 50 स्टोर्स खोले जाएंगे। इन स्टोर्स में चाय और कॉपी दोनों ऑफर की जाएंगी।"

दिलचस्प है लंदन टी एक्सचेंज की कहानी

लंदन टी एक्सचेंज (LTE) की शुरुआत इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने 1552 में की थी, जब उनकी शादी पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन ब्रैगंजा से हुई थी। राजकुमारी कैथरीन को चाय से बहुत प्यार था और उनके शौक को पूरा करने के लिए चार्ल्स ने लंदन टी एक्सचेंज की शुरुआत की थी। आज यह स्टोर्स प्राइवेट हाथों में है और इसे एक्स-बैंकर अलिउर रहमान चलाते हैं, जो इसके सीईओ हैं। वहीं मैनचेस्टर यूनाइडेट के पूर्व एमडी माइक फरनान और कैनरी व्हार्फ ग्रुप के हेड हावर्ड डॉबर भी टॉप मैनेजमेंट का हिस्सा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें