Get App

GoMechanic ने बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया रेवेन्यू, जांच में ये गड़बड़ियां आई सामने

GoMechanic देश में सबसे बड़ा ऑटो सर्विस सेंटर नेटवर्क ऑपरेट करती है। इसके तहत एक ऐप के जरिए मैकेनिक्स से लेकर कार धोने जैसी सेवाएं मुहैया कराई जाती है। फंडिंग को लेकर अब दिक्कतें आ रही हैं तो कंपनी के सामने नगदी की किल्लत हो रही है। सिकोइया के लिए यह Zilingo Pte और BharatPe के बाद भारत में अगला झटका है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 3:41 PM
GoMechanic ने बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया रेवेन्यू, जांच में ये गड़बड़ियां आई सामने
देश में कार सर्विस सेंटर के सबसे बड़े नेटवर्क को ऑपरेट करने वाली कंपनी गोमैकेनिक (GoMechanic) में वित्तीय गड़बड़ियों का मामला सामने आया है।

देश में कार सर्विस सेंटर के सबसे बड़े नेटवर्क को ऑपरेट करने वाली कंपनी गोमैकेनिक (GoMechanic) में वित्तीय गड़बड़ियों का मामला सामने आया है। अर्न्स्ट एंड यंग (EY) ने अपनी जांच में पाया है कि इसके 1000 से अधिक सर्विस सेंटर्स में से करीब 60 में अकाउंटिंग के नियमों का उल्लंघन किया गया है। इनमें रेवेन्यू को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना और पैसों को इधर से उधर भेजना शामिल है। जिस इंवेस्टर ग्रुप ने ईवाई के जांच के लिए काम पर रखा है, उसने गोमैकेनिक में निवेश से मना कर दिया और गड़बड़ियों के बारे में सिकोइया कैपिटल को भी बता दिया।

गोमैकेमिक की सबसे बड़ी निवेशक सिकोइया कैपिटल इंडिया (Sequoia Capital India) है। सिकोइया कैपिटल ने गोमैकेनिक के बैलेंस शीट की फोरेंसिक जांच की बात कही थी। ब्लूमबर्ग न्यूज ने ईवाई, गोमैकेनिक और सिकोइया से ई-मेल, फोन कॉल टेक्स्ट मैसेज के जरिए प्रतिक्रिया लेनी चाही लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Ashneer Grover को दिल्ली हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, BharatPe में हिस्सेदारी हो सकती है आधी

GoMechanic के फाउंडर ने मानी गलती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें